फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कहीं चिकित्सक तो कहीं पर फार्मासिस्ट ने दिया मरीजों को उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले के सभी 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला आयोजित किया गया। टीम ने आरोग्य मेले का हाल जाना तो कहीं पर चिकित्सक तो कहीं पर फार्मासिस्ट ने मरीजों की जांच कर उपचार दिया। आरोग्य मेले में 365 पुरुष, 568 महिला व 329 बच्चों को मिलाकर कुल 1262 मरीजों को उपचार मिला। ज्यादातर मरीज वायरल बुखार, नजला, खांसी के रहे। इस दौरान आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों के 146 गोल्डन कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन

बरखंडी स्थित अरबन पीएचसी पर सुबह 11 बजे फार्मासिस्ट मनु शर्मा मरीजों की जांच कर उपचार देते हुए मिले। डॉ. नितिन भटनागर मौजूद नहीं मिले। फार्मासिस्ट ने बताया ज्यादातर मरीज नजला, खांसी व वायरल बुखार के आए। गर्भवती महिलाओं की भी जांच की गई, उस समय तक करीब 25 मरीजों को इलाज दिया चुका था। मोहल्ला पंसारियान में अरबन पीएचसी पर डॉ. सदफ सादिया मरीजों की जांच करते हुए मिलीं। फार्मासिस्ट विकास कौशिक ने मरीजों को दवा का वितरण किया। दोपहर तक 27 मरीजों की जांच कर दवा दी जा चुकी थी।
जलालाबाद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दोपहर तक लगभग 50 मरीजों ने पहुंचकर जांच कराई। नजला, जुकाम, बुखार और खांसी के मरीज ज्यादा रहे। डॉ. सलमा ने मरीजों को परामर्श दिया और फार्मासिस्ट धीरज कुमार ने दवा का वितरण किया। लैब टेक्नीशियन अमित कनौजिया, वार्ड आया शबिया खान, स्वीपर राजेंद्र कुमार आदि स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन

कैराना सीएचसी व क्षेत्र के पांच पीएचसी कैराना अरबन, ऊंचा गांव, भूरा, कंडेला व डुंडुखेड़ा पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 345 मरीजों का उपचार किया गया। कैराना सीएचसी पर डाॅ. विकास चन्द्र ने करीब 105 मरीजों का उपचार किया। उन्होंने बताया अधिकतर मरीज दर्द, बुखार, नजला, खांसी के आए। ब्लाॅक कार्यक्रम अधिकारी अतुल गर्ग ने बताया कैराना सीएचसी व पांच पीएचसी पर 345 मरीजों का उपचार दिया गया।
चौसाना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर वायरल बुखार के मरीजों की भीड़ लगी रही। अधिकतर मरीज सर्दी, जुकाम, बुखार वायरल से पीड़ित थे। फार्मासिस्ट अरविंद कुमार ने बताया कि आरोग्य मेले में त्वचा रोग के सात, हाइपर टेंशन 12, जुकाम के 17, रक्तचाप के 18, बुखार के 16 व अन्य तीन मरीज शामिल रहे।
ऊन सीएचसी पर 29 व पिंडोरा पीएचसी पर 13 मरीजों की जांच कर दवा दी गई। ज्यादातर मरीज बुखार, खांसी, नजला जुकाम के और कुछ त्वचा रोग से आए। डॉ. प्रदीप, फार्मासिस्ट नवल किशोर लैब टेक्नीशियन शुभम नायक मौजूद मिले। गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार जानकारी व टीकाकरण कराया गया।
गढ़ीपुख्ता पीएचसी पर चिकित्सा प्रभारी डॉ. भावना ने मरीजों की जांच की। गर्भवती महिला को टीकाकरण, रक्त की जांच, ब्लड प्रेशर, शुगर की जांच की गई। 35 मरीजों की जांच कर दवा दी गई। फार्मासिस्ट शिवम शर्मा, लैब इंचार्ज मेवाराम, एएनम गीता, अमरीता, आंगनबाड़ी सुदेशना, नीलम, आशा, सुरेशा आदि मौजूद रहे।
बाबरी पीएचसी पर आरोग्य मेले में फार्मासिस्ट नितिन त्यागी ने 28 मरीजों की जांच कर दवा दी। भंदौड़ा निवासी पुष्पा ने बताया कि एक सप्ताह से नजला, खांसी है, जिसकी दवाई ली है। इस दौरान नजला, जुकाम, खांसी के मरीज ज्यादा आए। इस दौरान नेत्रपाल सिंह, बिंदुपाल, तुषार, लैब टेक्नीशियन राजीव मौजूद मिले।

इन्होंने कहां..
जिन चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई, उन्हें समय पर पहुंचकर उपचार करने के निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएीग। नदारद रहने वालों से जवाब तलब किया जाएगा
विज्ञापन

-डॉ. अनिल कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें