पाठक परिवार को इंसाफ दिलाने का दिया आश्वासन
झिंझाना (शामली)। शामली में अजय पाठक परिवार की रस्म तेरहवीं के बाद करनाल जाते समय महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद से झिंझाना के गाडी वाला चौराहे पर भक्त मिले। महामंडलेश्वर ने बताया कि पाठक परिवार की हत्या के आरोपी के लिए सख्त से सख्त सजा दिलाने के लिए व केस को पूर्ण रूप से पारदर्शिता से खोलने के लिये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी वार्ता की गई है। उन्होंने आश्वस्त किया हे कि इस केस में जो भी दोषी है, उसे बख्शा नहीं जाएगा। सरकार व संत समाज मृतक परिवार के साथ है। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष मित्तल, हरिओम वर्मा, रतनलाल रतन, सुनील बंसल, जितेंद्र चौहान, गोपाल सैनी, खुर्शीद आलम आदि मौजूद रहे।