फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: एएसपी ने थाने का निरीक्षण कर देखी व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
-अधीनस्थों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कांधला। एएसपी ओपी सिंह ने रविवार को थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना प्रभारी का ऑफिस, रजिस्टरों को चेक किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

एएसपी ने इस दौरान थाना प्रभारी कार्यालय और थाना परिसर का निरीक्षण किया। अपराध जैसे रजिस्टरों में प्रत्येक कार्रवाई की एंट्री और उनके रख-रखाव की बारीकी से जांच की। साथ ही थाना प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बकरा ईद पर किसी प्रकार की अप्रिय घटना ना हो, कहीं भी खुले में कुर्बानी ना हो इसके लिए पैनी निगाह रखने के आदेश दिए। किसी भी मामले में तत्परता के साथ आवश्यक कार्रवाई किए जाने के आदेश थाना प्रभारी को दिए गए। एएसपी ने थाने में रिकॉर्ड का रख रखाव और उनमें सही से एंट्री आदि करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें