फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: टीकाकरण नहीं करने पर एमओआईसी से स्पष्टीकरण मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रमों की एजेंडा बिंदु के अनुसार समीक्षा करते हुए विभागीय कार्यक्रमों में लक्ष्य के सापेक्ष अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

बैठक में समीक्षा करते हुए एसएनसीयू एंड एनआरसी की रेफरल अधिक होने पर नाराजगी जाहिर की और निर्देशित किया की शत-प्रतिशत बच्चों का इलाज कराया जाये। आरबीएसके कार्यक्रम में चिह्नित बच्चों का इलाज कराने के निर्देश दिए दिए। जन्म के बाद टीकाकरण नहीं करने के लिए सभी एमओआईसी से स्पष्टीकरण मांगा गया। झिंझाना में सिजेरियन की उपलब्धि कम होने पर नाराजगी जाहिर की गई। जननी सुरक्षा योजना में सत प्रतिशत भुगतान के निर्देश दिए। बैठक में आशुतोष कुमार , मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजय अग्रवाल, सीएमएस डॉ अंजू जोधा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अतुल बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें