फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: न्यूड वीडियो कॉल कर युवक से मांगे रुपये

Sat, 16 Sep 2023 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। एक युवक के व्हाट्सएप नंबर पर एक अज्ञात युवती द्वारा न्यूड वीडियो कॉल कर युवक से 11 हजार रुपये की मांग की गई। पीड़ित युवक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जनपद गाजियाबाद के कस्बा लोनी निवासी एक युवक ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह कैराना स्थित एक फैक्टरी में मजदूरी करता है। बृहस्पतिवार की देर रात करीब एक बजे उसके व्हाट्सएप नंबर पर एक अनजान नंबर से वीडियो कॉल आई। वीडियो कॉल रिसीव करने पर सामने एक लड़की न्यूड होते हुए दिखाई दी। लड़की ने उसको भी कपड़े उतारने के लिए बाध्य किया। इसी दौरान लड़की ने वीडियो कॉल की रिकॉर्डिंग कर उसकी वीडियो बना ली।
कुछ देर बाद उक्त वीडियो को उसके व्हाट्सएप नंबर पर भेज दिया तथा ब्लैकमेल कर धमकी देते हुए कहा 11 हजार रुपये की मांग की। रुपये नहीं देने पर उक्त न्यूड वीडियो को वायरल करने की धमकी दी जा रही हैं। सुबह के समय दूसरे अनजान नंबर से किसी युवक ने पुलिस बनकर कॉल की तो वह युवक घबरा गया और कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी विपिन कुमार मौर्य ने बताया कि इस तरह के केस बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। लोग बदनामी के डर से शिकायत भी नहीं करते। इससे साइबर अपराधियों के हौसले बढ़ रहे हैं। घबराएं नहीं, बल्कि पुलिस को सूचना दें। युवक की तहरीर मिली हैं। कार्रवाई की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें