शामली सीबीएसई की जिला समन्वयक स्कॉटिस स्कूल की प्रधानाचार्या आशू त्यागी का स्वागत करते चेयरमै?
- फोटो : SHAMLI
शामली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दिल्ली (सीबीएसई) ने सत्र 2020-21 में स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल शामली की प्रधानाचार्या आशु त्यागी को जिला समन्वयक नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर स्कूल में खुशी का माहौल रहा। शुक्रवार को स्कूल के चेयरमैन राजकुमार गर्ग व डायरेक्टर राजीव गर्ग ने गुलदस्ता भेंट कर आशु त्यागी को बधाई दी। आशु त्यागी पिछले 24 वर्षों से प्रधानाचार्या पद पर कार्यरत हैं। इसके अलावा देश के कई प्रदेशों में इस पद पर अपनी सेवाएं दी हैं। विदित हो कि सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल शामली के प्रधानाचार्य डॉ. एके गोयल पिछले करीब 11 साल से सीबीएसई के जिला समन्वयक का दायित्व संभाल रहे थे।