फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा के कलाकार करेंगे हनुमान धाम की रामलीला का मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा के कलाकार करेंगे हनुमान धाम की रामलीला का मंचन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। श्रीहनुमान धाम का 53वें रामलीला महोत्सव मां दुर्गा जी की भेंट के साथ शुभारंभ हो गया। इस बार की विशेष रामलीला का मंचन श्री अनंत भक्ति प्रकाश रामलीला मंडल, मथुरा की ओर किया जाएगा।
वर्षों से हनुमान धाम में स्थानीय कलाकार श्रीरामलीला का मंचन करते रहे हैं। इस बार श्री अनंत भक्ति प्रकाश रामलीला मंडल, मथुरा के कलाकार मंचन करेंगे। रविवार रात कलाकारों ने मां दुर्गा की भेंट की सुंदर प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत में व्यापारी प्रतीक अग्रवाल ने धर्मपत्नी नेहा अग्रवाल के साथ विधिविधान के साथ मां भगवती दुर्गा का पूजन किया। पूजन का कार्य पंडित विनीश वशिष्ठ व पंडित वीरेंद्र ओझा ने विधि विधान से संपन्न कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामलीला में श्रीराम का अभिनय राहुल चतुर्वेदी, माता-सीता का अभिनय हरिओम चतुर्वेदी, लक्ष्मण का अभिनय राघव चतुर्वेदी, भरत जी का अभिनय चंद्र मोहन चतुर्वेदी, शत्रुघ्न का अभिनय कन्हैया चतुर्वेदी, बाबा हनुमान जी का अभिनय वीरेंद्र चतुर्वेदी, रावण का अभिनय अखिलेश चतुर्वेदी द्वारा किया गया। इस अवसर पर पंडित दिनेश पाठक, लाल सिंह लचक, उत्तम नामदेव, सुनील अरोरा टम्मी, जोगेंद्र पाल सेठी, रवि पाठक, निशांत पाठक, उज्ज्वल नामदेव, उत्तम याहू, यशपाल चौधरी, लोकेश वाचस्पति, वशीष निर्वाल आदि कलाकार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें