फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: राजस्थान, हरियाणा के शिवभक्तों का आगमन शुरू

Thu, 06 Jul 2023 12:42 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली में कांवड लेकर गुजरते राजस्थान के ​शिव भक्त
विज्ञापन
शामली। हरिद्वार से गंगाजल और कांवड़ लेकर शामली से होकर राजस्थान, हरियाणा के शिवभक्त कांवड़ियों का काफिला गुजर रहा है। शिवभक्त कांवड़ लाने वालों में हरियाणा के सिरसा की 55 वर्षीय महिला कुसुम देवी भी शामिल हैं। कुसुम देवी का कहना है कि पिछले डेढ़ साल से उसके गुर्दे खराब थे, ठीक होने पर भोले बाबा की कांवड़ की कामना की थी। ठीक होने पर हरिद्वार से कांवड़ लेकर आई है। वह सिरसा में शिव रात्रि के दिन जलाभिषेक करेंगी।
विज्ञापन

सावन माह शुरू होते ही राजस्थान के झुंझनू, महेंद्रगढ़, सिरसा, भिवानी के शिवभक्तों का हरिद्वार से शामली आगमन हो रहा है। राजस्थान के झुंझनू जिले से 20-25 शिवभक्त कांवडि़यों का पैदल काफिला हरिद्वार से बुधवार को आया। शिवभक्त शिवरात्रि पर गंगा जल से भगवान भोले नाथ का जलाभिषेक करेंगे। सिरसा की कुसुम देवी (55) पहले बीमार रहती थी। गुर्दे से पीड़ित महिला ने ठीक होने पर कांवड़ लेकर शामली पहुंची। हनुमान धाम के प्रधान सलील द्विवेदी का कहना है कि कई दिनों से कांवड़ियों की संख्या को देखते हुुए अखंड भंडारे का आयोजन शुरू कर दिया है। भिवानी के शिवभक्त कांवड़ियों ने हनुमान धाम पर पहुंचकर विश्राम किया।

- हाथ में तिरंगा लेकर बाइक पर कांवड़ लेकर आया शिवभक्त

शामली। हरिद्वार से एक शिवभक्त हाथ में तिरंगा लेकर बाइक पर पहुंचा तथा राष्ट्र भक्ति का संदेश दिया। पानीपत-खटीमा हाईवे कांवड़ मार्ग पर लाउडस्पीकर खंभों पर लगाकर भगवान शिव के भंजन गूंजने लगे हैं। कांवड़ मार्गों काे कांवड़ सेवा शिविर खोलने के लिए तैयार किया जा रहा है। गुलजारी वाला शिवमंदिर, एसटी तिराहे पर सर्वमंगला शिवशक्ति कांवड़ सेवा शिविर स्थापित करने की तैयारियां तेजी से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें