फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: माध्यमिक स्कूलों में बायोमैट्रिक से हाजिरी लगाने की होगी व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। माध्यमिक विद्यालयों में बायोमेट्रिक हाजिरी व्यवस्था प्रभावी करने की कवायद शुरू हो गई है और इससे स्कूलों में समय से न आने वाले शिक्षकों पर भी शिकंजा कसा जाएगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इसी सत्र से यह व्यवस्था लागू करने की तैयारी की है। इसके पीछे शासन की मंशा है कि शिक्षक समय से विद्यालय पहुंचे और सही से शिक्षण कार्य करें, जिससे शिक्षा का बेहतर माहौल बन सके।
विज्ञापन

सरकार विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने पर लगातार जोर दे रही है। इसलिए विद्यालयों में पढ़ाई से जुड़े संसाधन बढ़ाए जा रहे हैं। शिक्षकों के विद्यालय में आने के लेट-लतीफी को देखते हुए शासन पूर्व में विद्यालयों में बायोमेट्रिक हाजिरी लगाने की व्यवस्था नए सत्र से प्रभावी करने माध्यमिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में व्यवस्था लागू करने की कवायद शुरू की है। जिससे शिक्षक नियमित और समय से विद्यालय पर पहुंचे। अगर शिक्षक समय से विद्यालय में पहुंचेंगे तो अच्छी पढ़ाई होगी और समय से कोर्स पूरा होगा। इससे छात्रों की पढ़ाई भी बाधित नहीं होगी और शिक्षकों पर भी नजर रखी जाएगी। इस व्यवस्था के लागू होते ही शिक्षकों पर भी नजर रखी जाएगी। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर बायोमेट्रिक से हाजिरी लगाने की व्यवस्था जल्द लागू हो जाएगी और व्यवस्था होने के बाद शिक्षक भी समय से विद्यालय आएंगे। बायोमेट्रिक हाजिरी लगने से शिक्षकों के आने जाने का भी ब्योरा रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें