फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से सैन्यकर्मी की पुत्री की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

विज्ञापन
शामली के मोहल्ला सलेक विहार निवासी अन्नू का फाइल फोटो। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। जिले में बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मोहल्ला सलेक विहार में बुखार से सैन्यकर्मी की 13 वर्षीय पुत्री की मौत हो गई। जबकि पत्नी की हालत भी गंभीर बनी हुई है। क्षेत्र में कई और लोग भी बुखार से पीड़ित हैं और अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन

जिले में अभी डेंगू के करीब 29 मरीज सामने आ चुके हैं। वायरल बुखार से भी बड़ी संख्या में लोग पीड़ित है। वार्ड-17 में सलेकचंद विहार, तैमूर शाह व गुलशन नगर इलाके में बुखार तेजी से फैल रहा है। सलेकचंद विहार निवासी सैन्यकर्मी मुम्तयाज सैफी की 13 वर्षीय पुत्री अन्नू की बुखार के चलते मौत हो गई। अन्नू को 2 दिन पहले बुखार आया था। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अन्नू की मां सोनी की हालत भी खराब है। वह भी अस्पताल में भर्ती हैं। अन्नू की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
भाजपा कार्यकर्ता ने लगाए आरोप
भाजपा कार्यकर्ता राशिद सैफी ने शुक्रवार को डीएम जसजीत कौर को ज्ञापन सौंपते हुए मामले की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग और नगर पालिका प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। कहा क िक्षेत्र में एंटी लार्वा का छिड़काव नहीं किया गया। साथ ही क्षेत्र में गंदगी पसरी हुई है। जिससे मच्छर पनप रहे हैं और बड़ी संख्या में लोग बीमार हथैं। शिकायत के बाद डीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और एंटी लार्वा का छिड़काव व फॉगिंग की। नगर पालिका की टीम ने साफ-सफाई की।
विज्ञापन

डेंगू के लक्षण दिखने पर कराए ब्लड टेस्ट
डेंगू के मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है। इनमें से कुछ की तो मृत्यु तक हो जाती है। डेंगू के बुखार को हड्डी तोड़ बुखार के नाम से भी जाना जाता है। मच्छर से संचारित होने वाला यह बुखार कभी-कभी घातक भी सिद्ध होता है। इसके तीव्र लक्षण कभी-कभी कुछ समय बाद देखे या महसूस किए जाते हैं, हालांकि यदि इनकी समय पर पहचान कर ली जाए तब इससे बचाव या उपचार करने में मदद भी मिल सकती है। अक्सर डेंगू के लक्षण सामान्य फ्लू या वायरल बुखार से मिलते जुलते लगते हैं, इसलिए लक्षणों के आधार पर इनकी पहचान कर ली जानी चाहिए और सही पहचान के लिए तुरंत एक ब्लड टेस्ट करवा लेना चाहिए।
डेंगू के लक्षण
मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द
शरीर पर पड़ने वाले लाल चकते
तेज बुखार
बहुत तेज सिर दर्द
आंखों के पीछे दर्द
डेंगू से बचाव के उपाय
अपने आस पास के इलाकों में संपूर्ण स्वच्छता का ध्यान रखें
पानी को किसी जगह इकट्ठा न होने दें।
गमलों के पानी को हर हफ्ते बदलते रहें।
मेनहोल, सेप्टिक टैंक, रुकी हुई नालियां और कुएं आदि को नियमित चेक करें।
मच्छर मारने वाली मशीन और जाली का उपयोग करें।

शामली प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती बुखार से पीड़ित मोहल्ला काकानगर निवासी आकाश।- फोटो : SHAMLI

शामली प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती बुखार से पीड़ित गांव बीनड़ा निवासी महिला सरोज।- फोटो : SHAMLI

शामली के मोहल्ला सलेक विहार निवासी बुखार से पीड़ित डॉ. गुलफाम।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें