शामली क्षेत्र के गांव लिलौन निवासी बॉडी बिल्डर अर्जुन भार्गव उर्फ पंकज
- फोटो : SHAMLI
शामली। गांव लिलौन निवासी अर्जुन भार्गव उर्फ पंकज ने बताया कि 13 दिसंबर को दिल्ली के शाह ऑडिटोरियम में बॉडी बिल्डिंग स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा मिस्टर एंड मिस वर्ल्ड कराया। इस प्रतियोगिता में अर्जुन ने बॉडी बिल्डिंग में 80 से 85 किलो भार वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया और गोल्ड मेडल जीतकर अपने गांव और जिले का नाम रोशन किया। अर्जुन ने बताया कि इसी साल 2021 में वह लगातार तीन गोल्ड मेडल मिस्टर इंडिया में और दो सिल्वर मेडल मिस्टर एशिया में जीत कर जिले का नाम रोशन किया। उसने बताया कि जल्द ही वह बैंकाक में होने जा रहे मिस्टर एशिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।