आर्ची सैनी ने बेस्ट यंगेस्ट ऑथर अवार्ड जीता
कांधला। कस्बे के मोहल्ला खैल निवासी छात्रा ने हरियाणा के फरीदाबाद में हुए मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड कार्यक्रम में बेस्ट यंगेस्ट ऑथर अवार्ड जीत कर जनपद और कस्बे का नाम रोशन किया है। कस्बे में पहुंचने पर लोगों ने छात्रा का स्वागत कर उत्साहवर्धन किया।
कस्बे के मोहल्ला खेल निवासी संजीव सैनी आडवाणी की पुत्री आर्ची सैनी आडवाणी एमए की छात्रा है। पिछले दो वर्षों से आर्ची सैनी आडवाणी विभिन्न विषयों पर किताबें लिख रही हैं। पिछले दो वर्षों में लगभग 33 किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं। आर्ची सैनी आडवाणी की पहली हिंदी पुस्तक का नाम पापा और पहली अंग्रेजी पुस्तक का नाम द वे टू लव था। इसके अलावा भी आर्ची सैनी ने अनजान अजनबी, द स्ट्रीट ऑफ पेरिस, हाफ डेड आदि पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। चार दिन पहले हरियाणा के फरीदाबाद में मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में आर्ची सैनी आडवाणी को बेस्ट यंगेस्ट ऑथर अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। रविवार को आर्ची सैनी आडवाणी के कस्बे में पहुंचने पर कस्बावासियों ने स्वागत करते हुए उत्साहवर्धन किया। छात्रा को अवार्ड मिलने से परिजनों और कस्बे में खुशी की लहर है।