फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

313 पहुंचा एक्यूआई, सुबह-शाम फूल गई सांसें

विज्ञापन
विज्ञापन
313 पहुंचा एक्यूआई, फूल गईं सांसें
विज्ञापन

शामली। जिले में हवा की गुणवत्ता शनिवार सुबह खतरनाक श्रेणी में पहुंच गई। एक्यूआई 313 दर्ज किया गया, जिससे सुबह और शाम लोगों को सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन की शिकायत भी हुई। अगले कुछ दिनों में हालात और बिगड़ने के आसार हैं।
दीपावली पर वायु प्रदूषण बढ़ा, लेकिन तेज हवा से वायु की गुणवत्ता में सुधार हो गया। पिछले दिनों पंजाब में पराली जलाने की कई घटना होने से हवा में जहर निरंतर बढ़ता जा रहा है। शनिवार को सुबह के समय आसमान में स्मॉग छाया रहा। सुबह सैर सपाटे पर निकलने वाले लोगों की संख्या भी कम रही। हृदय और श्वांस संबंधी रोगों से ग्रसित लोग सुबह और शाम को घर से निकलने से परहेज कर रहे हैं। अस्पताल में नेत्र और सांस के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। पिछले वर्ष 5 नवंबर को एक्यूआई 275 दर्ज किया गया था। जबकि शनिवार को 313 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार-शनिवार को फैक्टरियों में नहीं चलेंगी मशीनें
औद्योगिक क्षेत्र में करीब 150 औद्योगिक इकाईयां संचालित हैं। इन्हें शुक्रवार और शनिवार को इन उद्योगों में मशीनरी बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। इनमें से 32 इकाई ऐसी हैं, जिनमें ईंधन के रूप में कोयला इस्तेमाल किया जाता है। अब जिले में वायु की गुणवत्ता खराब होने से इन उद्योगों पर बंदी का संकट आ गया है। शामली इंडस्ट्रियल एस्टेट एंड मैन्युफैक्चिरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकित गुप्ता का कहना है कि इन उद्योगों को लकड़ी या फिर पीएनजी संचालित बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। 31 दिसंबर तक इसका समय है।
32 उद्योगों को नोटिस जारी
उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह शामली में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के संशोधित ग्रेडेड रेस्पोंस एक्शन प्लान की चौथा चरण लागू कर दिया गया है। इसके तहत कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को एनजीटी के निर्देशों पालन करने के आदेश दिए हैं। 32 प्रमुख वायु प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों को नोटिस जारी किए गए हैं। फ्लाइंग स्क्वायड और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड क्षेत्र में भ्रमण कर रहा है। निरीक्षण में दोषी पाए जाने वाले उद्योगों के कार्रवाई की जाएगी। जिन उद्योग में ईंधन के रूप में एलपीजी, सीएनजी, पीएनजी, कोयला आधारित टरबाइन एवं बायोमॉस आदि ईंधन का प्रयोग किया जा रहा है, उनके संचालन की अनुमति प्रदान की गई है।
विज्ञापन

आंखों में होती है जलन
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सफल कुमार ने बताया कि स्मॉग से आंखों की नमी प्रभावित होती है। इससे आंखों में चिकनाहट कम होने लगती है और सूखापन आने लगता है। आंखों से पानी आना, आंखें लाल होना, सूजन, जलन, खुजली जैसी तमाम समस्याएं पैदा होने लगती हैं। इससे बचने के लिए दिन में आंखों को कई बार धोएं। घर से निकलते समय गॉगल्स का प्रयोग जरूर करें। आई ड्रॉप के लिए विशेषज्ञ से सलाह लें।
ये सावधानियां बरतें
- सुबह- शाम टहलने से बचें, घरों की खिड़कियां-दरवाजे बंद रखें।
- घर से बाहर निकलें तो मुंह पर रुमाल या मास्क लगा लें।
- प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए हरी सब्जियों व पौष्टिक आहार का सेवन करें।
- बाहर से आने पर गुनगुने पानी से मुंह-आंखें और नाक साफ करें। हो सके तो भाप लें।
- अस्थमा और दिल के मरीज अपनी दवाएं वक्त पर और नियमित लें।
2021 में जिले का एक्यूआई 2022 में जिले का एक्यूआई
1 नवंबर 210 1 नवंबर 258
2 नवबर 212 2 नवंबर 270
3 नवंबर 221 3 नवंबर 279
4 नवंबर 235 4 नवंबर 298
5 नवंबर 275 5 नवंबर 313
नोट: एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई ) पीएम 10 और पीएम 2.5 की औसत वैल्यू दर्शाता है।
हवा की गुणवत्ता: 0-50 अच्छा, 51-100 औसत, 101-200 मॉडरेट, 201-300 बुरा, 301-400 बहुत बुरा, 401 से अधिक स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें