फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री फेलोशिप ऑनलाइन आवेदन 24 अगस्त तक करें

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। प्रदेश के युवाओं को सरकार के साथ नीति, प्रबंधन, क्रियान्वयन, अनुश्रवण के कार्यों में सहभागिता के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम संचालित करने का निर्णय किया है। प्रदेश के 100 आकांक्षात्मक विकास खंड में केंद्र व राज्य सरकार की सभी योजनाओं का समवर्ती मूल्यांकन करने के लिए शोधार्थियों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम जसजीत कौर ने बताया कि यह कार्य शोधार्थी द्वारा एसडीएम और बीडीओ से समन्वय करके किया जाएगा। जिसमें योजनाओं का सर्वेक्षण, अध्ययन, प्राथमिक आंकड़ों का संकलन, अनुश्रवण का कार्य किया जाएगा। शोधार्थी योजनाओं के संचालन में आ रही चुनौतियों के निस्तारण योजनाओं से जनमानस को अपेक्षित लाभ पहुंचाने के लिए सुझाव भी प्रस्तुत किए जाएंगे। साथ ही शोधार्थी योजना से संबंधित नीति निर्धारण, योजना संरचना व योजना के क्रियान्वयन से संबंधित कार्यों में प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया वेबसाइट www.cmfellowship.upsdc.gov.in पर 24 अगस्त तक होगी। इस कार्यक्रम के विस्तृत दिशा-निर्देश व शासनादेश नियोजन विभाग की वेबसाइट www.planning.up.nic.in और CMIS Portal पर उपलब्ध है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें