फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जेसीबी से मकान ध्वस्त करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। कस्बे के राज गार्डन में अज्ञात लोगों ने जेसीबी मशीन से एक व्यक्ति का मकान गिरा दिया। पीड़ित ने अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जनपद बागपत के थाना रमाला क्षेत्र के गांव असारा निवासी शहरून ने कस्बे के राज गार्डन में अपना मकान बना रखा है। सोमवार को वह अपने परिवार के साथ अपने गांव गया हुआ था। आरोप है कि रात्रि में अज्ञात लोगों ने जेसीबी मशीन से उसका मकान गिरा दिया। जिससे उसका लाखों रुपये का नुकसान हो गया। मंगलवार की सुबह पड़ोस के लोगों ने उसे मामले की जानकारी दी। जिस पर वह कस्बे में पहुंचा और मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली। बाद में पुलिस ने पड़ोस में ही लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले।
सीसीटीवी कैमरे के आधार पर पुलिस ने बताया कि दो युवक बाइक पर सवार होकर आए और साथ में एक जेसीबी मशीन भी थी। आरोप है कि उसका मकान जेसीबी मशीन से गिराया गया। उसने अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- फसल खराब करने के विरोध पर किसान से मारपीट
कांधला। कस्बे के मोहल्ला शेखजादगान निवासी किसान ने एक युवक पर अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कस्बे के मोहल्ला शेखजादगान निवासी किसान अथर के खेत कस्बे के इदरीश बेग विहार कॉलोनी के निकट स्थित हैं। किसान का आरोप है कि गंगेरू रोड निवासी व्यक्ति का घोड़ा उसकी गेहूं की फसल को खराब कर रहा था। किसान ने विरोध किया तो आरोप है कि घोड़े के मालिक ने अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट कर दी। मारपीट में किसान घायल हो गया। वहीं दूसरी ओर कस्बे के जन्नत कॉलोनी निवासी अय्यूब ने कस्बे के मोहल्ला खैल निवासी युवक पर फोन पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें