फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुज और शिवेंद्र के सिर बांधी गई पगड़ी

Wed, 14 Feb 2018 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
विज्ञापन
श्रद्धांजलि सभा में अनुज चौहान और शिवेंद्र को पगड़ी पहनाते उपमुख्यमंत्री और खाप चौधरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली के कैराना में दिवंगत सांसद हुकुम सिंह के परिवार की जिम्मेदारी अब पौत्र अनुज चौहान और धेवते शिवेंद्र सिंह उर्फ शिवा पर आ गई है। बुधवार को रस्म तेरहवीं में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा मंत्रियों और सांसद एवं विधायकों की मौजूदगी में खाप चौधरियों ने अनुज चौहान और शिवेंद्र को पगड़ी बांधकर जिम्मेदारी का बोध कराया। रस्म पगड़ी के दौरान हुकुम सिंह के परिवार के सदस्य भावुक हो गए। बुधवार को मायापुर फार्म हाउस पर श्रद्धांजलि सभा हुई। इस दौरान पंडित दयाराम शास्त्री ने मंत्रोचार किया और खाप चौधरियों ने हुकुम सिंह के पौत्र अनुज चौहान तथा धेवते शिवेंद्र उर्फ शिवा के सिर पर पगड़ी बांधीं। इसके साथ ही खाप चौधरियों ने दोनों को बाबू हुकुम सिंह के नक्शे कदम पर चलने का संकल्प दिलाया। वहीं, जब स्टेज पर रस्म पगड़ी हो रही थी, तो दूसरी ओर बैठी परिवार की महिलाओं सहित अन्य लोग भावुक हो गए। रस्म पगड़ी के दौरान 84 खाप के चौधरी रामपाल सिंह, पंवार खाप के चौधरी भूपेंद्र सिंह, 12 गांव के चौधरी सुरेश तितरवाड़ा, बालियान खाप के चौधरी नरेश टिकैत, 32 खाप के चौधरी सूरजमल, गठवाला खाप चौधरी के प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह, कालखंडे खाप के चौधरी बाबा संजय सिंह, देशवाल खाप के चौधरी राजेंद्र सिंह, गठवाला थांबेदार के चौधरी श्याम सिंह, पूर्व एमएलसी चौधरी वीरेंद्र सिंह, चेयरमैन हाजी अनवर हसन, चौधरी सौरण सिंह कंडेला के अलावा परिवार से हुकुम सिंह की पुत्री मृगांका सिंह, नंदिता सिंह, त्रिभुवन सिंह, नंदिनी, चरण सिंह, स्मिता सिंह, तेजेंद्र सिंह, प्रियंका सिंह और राजीव सिंह आदि मौजूद रहे। बाबू हुकुम सिंह की आत्मिक शांति के लिए यज्ञ कराया कैराना। दिवंगत सांसद हुकुम सिंह की रस्म तेरहवीं पर उनकी आत्मिक शांति के लिए बुधवार की सुबह मायापुर फार्म हाउस पर विधि विधान से यज्ञ कराया गया। बाबू हुकुम सिंह के धेवते शिवेंद्र उर्फ शिवा और पौत्र अनुज चौहान मुख्य यजमान रहे। ऊंचा गांव के पंडित दयाशंकर शास्त्री ने पूजा और हवन यज्ञ कराया। मुख्य यजमान शिवेंद्र उर्फ शिवा और पौत्र अनुज चौहान ने संकल्प लिया। इसके बाद यज्ञ में 84 खाप के चौधरी रामपाल सिंह, चौधरी सेठपाल, पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह, मेरठ दक्षिण से विधायक सोमेंद्र तोमर, हंसपाल प्रधान, जगरोशन प्रधान, प्रमोद प्रधान, डाक्टर त्रिभुवन, डाक्टर चरण सिंह, मृगांका सिंह, नंदनी सिंह, नंदिता सिंह और स्मिता सिंह और रिश्तेदारों ने यज्ञ में आहुति दी। तदोपरांत पांच ब्राह्मणों को भोजन कराया गया। धेवते और पौत्र ने संकल्प के पश्चात ब्राह्मणों को दान दक्षिणा भेंट की। भागवत कथा भी सुनाई श्रीमद्भागवत कथा वाचक अरविंद दृष्टा ने मानव जीवन, कर्म और फल के बारे में कई प्रसंग सुनाए। उन्होंने कहा मानव शरीर बड़े सौभाग्य से मिलता है। इसलिए ऐसे कर्म करने चाहिए जो मृत्यु उपरांत भी मनुष्य को याद किया जाए। पंडित दिनेश पाठक ने भजनों के माध्यम से मानव जीवन के अकाट्य सत्य मृत्यु के बारे में बताया। उन्होंने कई प्रेरक गीत ‘तेरी माया कुछ भी नहीं, यह तो बहता पानी है, अभिमान ना कर बंदे, दो दिन की कहानी है’ भी सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें