फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: 31 जनवरी तक होगा अंत्योदय पात्र गृहस्थी को राशन वितरण

Wed, 25 Jan 2023 05:12 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। दिसंबर, 2022 के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न का वितरण 31 जनवरी तक 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक किया जाएगा। अंत्योदय तथा पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को आवश्यक वस्तुओं में अन्त्योदय लाभार्थियों को गेहूं 14 किग्रा प्रति कार्ड, चावल 21 किग्रा प्रति कार्ड पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को गेहूं दो किग्रा प्रति यूनिट, चावल तीन किग्रा प्रति यूनिट निशुल्क वितरण होगा।
विज्ञापन

डीएम जसजीत कौर ने बताया कि अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत केंद्र सरकार लाभार्थियों को एक जनवरी 2023 से एक वर्ष तक निशुल्क खाद्यान्न वितरण कराने का निर्णय लिया है। कोरोना महामारी के दृष्टिगत ई-पॉश से वितरण के समय प्रत्येक उचित दर दुकान पर सैनिटाइजर, साबुन, पानी की व्यवस्था होगी। उन्होंने बताया कि जिन कार्डधारकों का किसी कारणवश अंगूठा मशीन में मैच नहीं हो पाएगा तो वह कार्डधारक 31 जनवरी को रजिस्टर्ड मोबाइल पर ओटीपी के माध्यम से राशन प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें