फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता के असामाजिक तत्वों ने फाडे पोस्टर व बैनर

विज्ञापन
विज्ञापन
असामाजिक तत्वों ने भाजपा नेता के फाडे़ पोस्टर व बैनर
विज्ञापन

शामली, कांधला। मोहल्ला खेल निवासी भाजपा नेता ने असामाजिक तत्वों पर उसके बैनर व पोस्टर फाड़ने का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्ला खेल निवासी व्यक्ति शब्बीर अहमद ने बताया कि भाजपा में पदाधिकारी व अपने वार्ड का पूर्व सभासद भी रह चुका है। इस बार के निकाय चुनाव में भी सभासद चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। उसने कस्बे के एक भाजपा नेता व चेयरमैन प्रत्याशी सहित भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ शुभकामनाओं के पोस्टर व बैनर लगा रखे हैं। आरोप है कि असामाजिक तत्वों ने भाजपा नेताओं के साथ उसके पोस्टर व बैनर फाड़ दिए। पीड़ित का कहना है कि कस्बे के कई लोग उससे भारतीय जनता पार्टी में होने पर रंजिश रखते हैं। शुक्रवार को भाजपा नेता शब्बीर अहमद ने थाने पहुंचकर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीड़ित को कार्रवाई का आश्वासन देते हुए छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें