फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई माह बाद पहुंचे एंटी रेबीज के इंजेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ढाई माह बाद पहुंचे एंटी रेबीज के इंजेक्शन
विज्ञापन

कैराना। कैराना सीएचसी पर लगभग ढाई माह पूर्व एंटी रेबीज के इंजेक्शन खत्म हो गए थे। लोगों को कुत्ता, बंदर आदि जानवरों के काटने पर बाजार के खरीद कर लगवाने पड़ रहे थे। सोमवार को सीएमओ वीर बहादुर ढाका के निर्देश पर कैराना सीएचसी पर एंटी रेबीज की वैक्सीन पहुंच गई है। फार्मासिस्ट दीपक कुमार ने बताया कि एंटी रेबीज के इंजेक्शन खत्म हो गए थे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से करीब ढाई माह बाद एंटी रेबीज वैक्सीन की 20 वायल उपलब्ध कराई गई दी गईं हैं। एक वायल में से पांच मरीजों को इंजेक्शन लगाये जाते हैं, जिसके बाद सोमवार से कैराना सीएचसी पर एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगाने शुरू हो गए। सोमवार को 10 मरीजो को एंटी रेबीज लगाए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें