फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: विश्वकर्मा चौक से पेपर मिल फाटक तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान मंगलवार को भी जारी रहा। विश्वकर्मा चौक से पेपर मिल रोड फाटक तक चलाए गए अभियान में कई स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया। सामान जब्त करने के साथ ही जुर्माना भी वसूला गया। नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने विश्वकर्मा चौक से पेपर मिल रोड फाटक तक सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। चालीस से अधिक स्थानों से अस्थायी अतिक्रमण एवं दो स्थानों से स्थायी अतिक्रमण हटाया गया। सड़क पर रखे आठ फ्लेक्स बोर्ड, 15 प्लास्टिक फ्रूट कैरेट, चार प्लास्टिक स्टूल जब्त कर निगम लाए गए। अतिक्रमणकारी दुकानदारों से 6100 रुपये जुर्माना भी वसूला गया। इस दौरान प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल एचबी गुरुंग एवं प्रवर्तन दल के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें