फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जिले में आज से फिर शुरू होगा कोरोनारोधी टीकाकरण

Thu, 19 Jan 2023 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में तीन महीने बाद बृहस्पतिवार से कोविड-19 टीकाकरण शुरू होगा। इसके लिए कोविशील्ड की आठ हजार खुराक मिली हैं। जिला अस्पताल और सभी छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 18 साल से अधिक आयु के लाभार्थियों को दूसरा व सतर्कता टीका सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक लगाया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में कोरोनारोधी वैक्सीन खत्म होने पर तीन माह पहले टीकाकरण बंद हो गया था। अब जिले को कोविशील्ड की आठ हजार खुराक मिलने पर बृहस्पतिवार से कोरोनारोधी टीकाकरण शुरू होगा। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि शासन के दिशा निर्देश पर कोरोना से बचाव के लिए बृहस्पतिवार से टीकाकरण शुरू किया जाएगा। टीकाकरण स्थल पर आनलाइन और मौके पर दोनों तरह पंजीकरण कराने की सुविधा रहेगी। उन्होंने बताया जिला अस्पताल के अलावा सभी सीएचसी शामली, कैराना, कांधला, थानाभवन, ऊन और झिंझाना में टीकाकरण किया जाएगा। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग कोरोना को लेकर पूरी तरह सावधानी बरत रहा है। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया है कि कोरोना की गाइड लाइन का पालन करें और कोरोना से बचाव के लिए अधिक से अधिक टीकाकरण करवाएं।
विज्ञापन

-
जिले में अब तक टीकाकरण की स्थिति
18 साल से अधिक आयु के लाभार्थी
लक्ष्य - 938154
पहला टीका लगा - 973670
प्रतिशत - 103.79
दूसरा टीका लगा - 941401
प्रतिशत - 100.3

सतर्कता टीका
लक्ष्य - 720212
टीके लगे - 263046
प्रतिशत - 36.5

15 से 18 साल के लाभार्थी
लक्ष्य - 95970
पहला टीका - 100836
प्रतिशत - 105.07
दूसरा टीका - 98352
प्रतिशत - 102.48
-
12 से 14 साल के लाभार्थी
लक्ष्य - 57963
पहला टीका- 59932
प्रतिशत - 103.40
दूसरा टीका - 58791
प्रतिशत - 101.43
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें