फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 40.47 प्रतिशत हुआ कोरोनारोधी टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 40.47 प्रतिशत हुआ कोरोनारोधी टीकाकरण
विज्ञापन

शामली। जिले में शनिवार को 40.47 प्रतिशत कोरोनारोधी टीकाकरण हुआ है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि जिले में 40 बूथों पर टीकाकरण किया गया। सभी बूथों पर टीका लगवाने वाले लाभार्थियों के रजिस्ट्रेशन किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सभी बूथों पर 7800 लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा था। 3157 लोगों को टीके लगाए गए। इनमें 1281 को पहली डोज और 1876 को दूसरी डोज का टीका लगा है। 40.47 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है। टीकाकरण में 317 वॉयल खर्च हुई है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि रविवार को 24 बूथों पर टीकाकरण किया जाएगा। इन बूथों पर 4800 लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि 18 साल से अधिक आयु के जिन लोगों ने अभी टीका नहीं लगवाया है, वह टीका अवश्य लगवाएं। सभी बूथों पर रजिस्ट्रेशन की सुविधा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें