शामली। कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान के तहत सोमवार को जिले में मेगा कैंप आयोजित कर 79 बूथों पर टीके लगाए गए। जिले में 62.54 प्रतिशत टीकाकरण हुआ।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि जिले में 79 बूथों पर टीकाकरण किया गया। सभी बूथों पर 16 हजार लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया था। 4361 लोगों को पहली डोज और 5645 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगा है। इस तरह से जिले में 10006 लोगों को टीके लगे हैं। जिले में 62.54 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है। टीकाकरण में 994 वॉयल खर्च हुई हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि जिले में अब तक 655903 लोगों को पहली डोज और 279542 लोगों को दूसरी डोज के टीके लग चुके हैं।