शामली। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर युवा कल्याण विभाग और खेल विभाग की ओर से दौड़ का आयोजन शहीद उधम सिंह ग्रामीण स्टेडियम में किया गया। शुभारंभ जिला युवा कल्याण अधिकारी एमएस तोमर ने हरी झंडी दिखाकर किया। दौड़ में प्रथम अंकित, द्वितीय कार्तिक, तृतीय शिवम, चतुर्थ सावन और पंचम निशांत तोमर और रजत रहे। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।