पशु चोर तमंचे सहित गिरफ्तार
शामली। रविवार रात को शहर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान सूचना के आधार पर गांव हसनपुर लिसाढ़ के निकट से पशु चोर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी कर बेची गई भैंस की रकम में से 5400 रुपये नगद, एक तमंचा, दो कारतूस बरामद हुए। एसपी नित्यानंद राय ने बताया कि पकड़े गए आरोपी का नाम रईस उर्फ चीता, निवासी गांव लावड़ थाना इंचौली जिला मेरठ है। आरोपी से पूछताछ में पिछले दिनों शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बहावडी, झाल और बुटराडी से भैंस चोरी की हुई घटनाओं का खुलासा हुआ है। एसपी के मुताबिक पकड़ा गए आरोपी के विरुद्ध थाना शामली, कांधला, बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर, इंचौली आदि में लगभग 21 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया गया है।