फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट खर्च नहीं होने पर जताई नाराजगी

Wed, 14 Mar 2018 10:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
विज्ञापन
निरीक्षण करने पहुंची लखनऊ से आई एनएचएम की टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार काफी प्रयास कर रही है। बजट भी दिया जा रहा है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग अपनी कार्यप्रणाली सुधारने को तैयार नहीं है। आलम यह है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत मिले बजट में से सिर्फ 61 प्रतिशत ही खर्च हो पाया है, जबकि वित्तीय वर्ष समाप्त होने में महज 15 दिन शेष रह गए हैं। बुधवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक के आदेश पर राज्यस्तरीय टीम ने शामली सीएमओ कार्यालय पहुंचकर माह फरवरी 2018 तक भौतिक एवं वित्तीय रिपोर्ट के आधार पर समीक्षा बैठक ली। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के महाप्रबंधक आयुष डॉक्टर अश्वनी कुमार, कार्यक्रम समन्वयक अखिलेश श्रीवास्तव और सलाहकार सौरभ तिवारी ने जिला एवं ब्लाक स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी की भौतिक एवं वित्तीय समीक्षा की। इस दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित योजनाओं में जननी सुरक्षा योजना के तहत पात्रों को दी जाने वाली धनराशि के अलावा एएनएम और आशा को होने वाले भुगतान के संबंध में समीक्षा की गई। अन्य योजनाओं पर वित्तीय खर्च को लेकर चर्चा हुई, तो पता चला कि प्राप्त बजट के सापेक्ष 61 प्रतिशत खर्च हो पाया है। बजट खर्च करने में लापरवाही बरतने पर उन्होंने नाराजगी भी जताई। टीम में शामिल अधिकारियों ने जिला मलेरिया अधिकारी को निर्देश दिया कि एक सप्ताह में कार्ययोजना बनाकर बजट व्यय किया जाए। क्योंकि एचआर मानदेय के अतिरिक्त कोई भी व्यय नहीं किया गया है। सीएमएसडी शामली के नोडल अधिकारी को निर्देश दिए कि आवश्यक दवाईयां व उपकरण क्रय करके 31 मार्च से पहले ही भुगतान सुनिश्चित कराया जाए। इसके अलावा वित्तीय प्रक्रियाओं का पालन करते हुए एवं भौतिक उपलब्धि के सापेक्ष वित्तीय उपलब्धि का मिलान करने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर राजकुमार सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुशील कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर सफल कुमार, आरसीएच डाक्टर अनिल कुमार, डाक्टर नेतराम, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर आलोक कुमार एवं समस्त चिकित्सा अधीक्षक तथा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक, ब्लाक लेखा प्रबंधक एवं ब्लाक कम्यूनिटी प्रोसेस प्रबंधक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें