शामली। गांव भारसी में बृहस्पतिवार को हुई पंचायत में ग्रामीणों ने व्यापारी व भतीजों पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी न होने पर आक्रोश व्यक्त किया। हमलावरों की शीघ्र गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
गांव भारसी निवासी प्रमोद ने नौ दिन पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि बाइक पर सवार होकर अपने किराने की दुकान पर गया था। आरोप है कि उसी समय बाइक पर सवार होकर बिट्टू, भूरा, काकू सहित अन्य लोग दुकान पर पहुंचे और व्यापारी के साथ मारपीट कर लूटपाट की। व्यापारी के विरोध करने पर आरोपी लोगों ने व्यापारी व बीच-बचाव करने आए भतीजे आदित्य के साथ लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। कांधला थाने में इसकी रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। घायल युवक आदित्य की चिंताजनक हालत को देखते हुए चिकित्सक द्वारा उपचार के लिए मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया था।
उधर घटना के नौ दिन बाद भी पुलिस ने अभी तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी। घटना के संबंध में थाना प्रभारी ने फोन पर वार्ता करते हुए आक्रोशित ग्रामीणों को शीघ्र ही आरोपी लोगों गिरफ्तारी का आश्वासन दिया । जिस पर ग्रामीणों की पंचायत समाप्त हुई। पंचायत की अध्यक्षता चौधरी नाहर सिंह और संचालन अनिल ने की। पंचायत में जिला पंचायत सदस्य अरविंद पंवार संदीप प्रधान, राजेंद्र सिंह, पप्पू अध्यक्ष, मनोज, बाबूराम, ऋषिपाल, बिट्टू, सुरेंद्र कश्यप, लटूर भगत जी, अशोक पंवार, सोमपाल सिंह आदि शामिल रहे।