फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: लर्निंग लैब में के रूप में विकसित होंगे आंगनबाड़ी केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों को अब लर्निंग लैब के रूप में विकसित किया जाएगा। इसमें छोटे बच्चों को बेहतर शिक्षण सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों पर छोटे बच्चों को आधुनिक सुविधाओं के साथ सीखने की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए लर्निंग लैब बनाई जाएगी। लर्निंग लैब में सुरक्षित पेयजल, ओवरहेड टैंक, शौचालयों में रनिंग वाटर, बाल मैत्री, शौचालय, टाइल्सयुक्त कक्ष, ग्रीन बोर्ड, रसोईघर में सिंक के साथ पानी की आपूर्ति, लो हाइट डेस्क और बेंच, भवन की पुताई और बाल अनुकूल पेंटिंग आदि 18 बिंदुओं पर सुधार किया जाएगा। इन सुविधाओं से बच्चों के अध्ययन का वातावरण अधिक रोचक बनाया जाएग। इसके साथ ही बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। बीएसए लता राठौर का कहना है कि शासन के दिशा निर्देशों के अनुसार बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें