शामली कलक्ट्रेट सभागार में सम्मानित 102 व 108 एंबुलेंस के कर्मचारी
- फोटो : SHAMLI
एंबुलेंस कर्मियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया
शामली। डीएम जसजीत कौर ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में कोरोना महामारी में विशेष योगदान करने वाले 102 व 108 एंबुलेंस के 20 कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। डीएम ने एंबुलेंस कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने आपदा काल में अपने दायित्वों को निर्वहन किया है और आगे भी उनसे अपेक्षा है कि इसी तरह अपने दायित्व निभाते हुए सेवा कार्य करेंगे। इस अवसर पर सीएमओ बीर बहादुर ढाका, सीएमएस डा. सफल कुमार, एसीएमओ डा. अशोक हांडा, एंबुलेंस जिला प्रभारी ललित मोहन जोशी आदि मौजूद रहे।