फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दो मिनट प्रति किमी की रफ्तार से दौडेंगी एंबुलेंस 102

विज्ञापन
विज्ञापन
- शासन ने रिस्पांस समय तीन मिनट से घटाकर किया दो मिनट प्रति किमी
विज्ञापन

- जिले में चल रही है 102 की 15 व 108 की 11 एंबुलेंस
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। सरकारी 102 एंबुलेंस अब सड़कों पर दो मिनट प्रति किमी की रफ्तार से दौड़ेंगी। शासन ने रिस्पांस समय तीन मिनट से घटाकर दो मिनट प्रति किमी किया है ताकि मरीजों को जल्द से जल्द उपचार की सुविधा मिल सके।
जिले में 12 एंबुलेंस की 15 गाड़ी और 108 एंबुलेंस की 11 गाड़ी चल रही है। शासन से 102 एंबुलेंस के लिए 10 किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए अधिकतम 30 मिनट का रिस्पांस समय निर्धारित किया हुआ था। यानि एक किमी की दूरी तीन मिनट में तय करनी होती थी। 108 एंबुलेंस को इमरजेंसी सेवा में होने के कारण इसका रिस्पांस समय डेढ़ मिनट प्रति किमी यानि 15 मिनट में 10 किमी की दूरी निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब शासन ने 102 एंबुलेंस गाड़ी का रिस्पांस समय तीन से घटाकर दो मिनट प्रति किमी किया है। जबकि 108 एंबुलेंस के रिस्पांस टीम में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। अब 102 एंबुलेंस पहले से तेज गति से सड़कों पर दौड़ेंगी ताकि मरीज को जल्दी उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। एंबुलेंस सेवा के सहायक जिला प्रभारी अमित बालियान ने बताया शासन से 102 एंबुलेंस के लिए पहले तीन मिनट प्रति किमी रिस्पांस समय था। अब शासन ने इसे घटाकर दो मिनट प्रति किमी निर्धारित किया है। शासन के दिशा- निर्देशों से एंबुलेंस चालकों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें