फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चलाते हुए हमेशा हेल्मेट का प्रयोग करें

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल में यातायात माह के तहत गोष्ठी आयोजित की गई। यातायात प्रभारी भंवर सिंह ने कहा कि सभी का जीवन अनमोल है। थोड़ी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। स्कूटी, बाइक आदि वाहन चलाते हुए हमेशा हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए। सभी विद्यार्थियों को चाहिए कि वो अपने अभिभावकों और आसपास के लोगों को भी हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित करें। बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाना कानून जुर्म है। छात्र छात्राएं यदि किसी वाहन चालक को गलत ड्राइविंग करते हुए देखे तो उसका वाहन का नंबर नोट करके 112 नंबर पर डायल कर उसकी शिकायत दर्ज करानी चाहिए। उस ड्राइवर के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उप प्रधानाचार्य आरपीएस मलिक ने आभार व्यक्त किया। सीओ शामली जितेंद्र सिंह, महिला थाना प्रभारी नीरज चौधरी, थाना प्रभारी आदर्श मंडी कर्मवीर सिंह, स्कूल डायरेक्टर आदित्य कुमार, विपिन कुमार उर्फ मोनू, आशीष कुमार, सतेंद्र सिंह, राजीव कुमार, अनीता वत्स, अंजू मलिक, अपूर्वा, मनीष मित्तल, वशिश, शिल्पी, निशा शर्मा, कविता संगल, भारती, स्वाति चौधरी, अंकित मित्तल, अमित पंवार, रवि कुमार, विनय जैन, अनूप सिंह, अरविंद चौधरी मौजूूूूूूूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें