कैराना क्षेत्र के गांव मवी में युमना किनारे दीप जला कर पुजन करते सीडीओ शम्भूनाथ तिवारी व ब्लाक प्
- फोटो : SHAMLI
शामली। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत गंगा दीपोत्सव और आरती कार्यक्रम का आयोजन कैराना ब्लॉक के अंतर्गत यमुना किनारे मवी में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख कैराना हर्षल चौधरी और सीडीओ शंभू नाथ तिवारी ने यमुना तट के किनारे दीपोत्सव व आरती कार्यक्रम में भाग लिया। तट के किनारे दीप भी जलाए। इस मौके पर सीडीओ कहा कि गंगा नदी उत्सव कार्यक्रम एक नवंबर से तीन नवंबर तक अलग-अलग ब्लॉक में मनाया जाएगा। सीडीओ ने कहा कि केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार का उद्देश्य यह है कि जो हमारे परंपरागत जल स्रोत है, वह हमेशा अविरल-निर्मल रहे। आयोजन स्थल पर विभिन्न विभागों ने अपनी योजनाओं से संबंधित स्टॉल भी लगाए। इस दौरान बीडीओ कैराना जितेंद्र कुमार मिश्र, बीडीओ कांधला सुनील कुमार, एबीएसए सचिन, सीडीपीओ सुदेश भारती, एडीओ वसीम अहमद के अलावा काफी संख्या में महिला शिक्षक व ग्रामीण मौजूद रहे।