फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमेशा किसानों के हक की लड़ाई को लड़ा : राजेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
हमेशा किसानों के हक की लड़ाई लड़े : राजेंद्र
विज्ञापन

शामली, कांधला। रालोद सुप्रीमो चौधरी अजीत सिंह के निधन पर मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
शुक्रवार को भारसी गांव में भाकियू तोमर के जिलाध्यक्ष राजेंद्र पंवार के आवास पर शोक सभा आयोजित की गई। राजेंद्र पंवार ने कहा कि चौधरी अजित सिंह ने हमेशा गरीब, मजदूर और किसानों के हक की लड़ाई को लड़ा है। शोक सभा में दो मिनट का मौन धारण चौधरी अजित सिंह की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। मौके पर चौधरी महकार सिंह, सहदेव, देवपाल, सुमेर, मोजिंद्र, धीरज, यशपाल, पवन व राजू मौजूद रहे। नाला गांव में पुरानी कन्या पाठशाला किसान मजदूरों के मसीहा चौधरी अजित सिंह की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। मौके पर जिला पंचायत सदस्य अरविंद पंवार, विनोद पंवार, ब्रहम सिंह नाला, सुनील पंवार, आदि मौजूद रहे। गांव भभीसा में रालोद के किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष योगेश भभीसा व गांव डांगरौल में युवा नेता राजन जावला के आवास पर शोक सभा कर चौधरी अजित सिंह की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें