फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: डेंगू के साथ-साथ अब त्वचा पर वार कर रहा ठंडा मौसम

Sun, 22 Oct 2023 01:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली जिला अस्पताल में मरीजो की लगी भीड
विज्ञापन
शामली। डेंगू के बाद अब बदले मौसम में त्वचा रोगी बढ़ने लगे हैं। मरीज एलर्जी की परेशानी से जूझ रहे हैं। मौसम में बदलाव के बाद सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार, सांस और अन्य मौसमी बीमारियों से ग्रस्त मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 150 के करीब मरीज त्वचा रोग के पहुंच रहे हैं और डॉक्टर उन्हें अधिक पानी पीने व क्रीम लगाने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिले के सरकारी और निजी अस्पतालों की ओपीडी में त्वचा रोग के मरीज भी काफी सामने आ रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, तापमान में गिरावट, ठंडी हवा और धूप की कमी का सीधा असर त्वचा पर पड़ता है। इससे त्वचा शुष्क होने लगती है। सर्दी में दाद, खाज, खुजली, सोरायसिस, फुंसी-फोड़े का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा सर्दी, जुकाम आदि के रोगियों की संख्या भी बढ़ी है। जिला अस्पताल में रोजाना 800 मरीजों की ओपीडी हो रही है और इनमें 150 मरीजों त्वचा से पीड़ित है, जो चिकित्सकों की सलाह लेकर दवाई ले रहे हैं।
ऐसे करें बचाव

जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. अंजू जोधा ने बताया कि सर्दी के मौसम में लोग पानी का सेवन कम कर देते हैं, जबकि सर्दी में भी ढाई से तीन लीटर पानी जरूर पीएं। त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने के लिए हरी सब्जियां, मौसमी फल, सूखे मेवा व पौष्टिक भोजन का सेवन करना चाहिए। ठंड से बचाव के लिए अधिक समय तक तेज धूप में न बैठें। इस मौसम में त्वचा सूखने लगती है। इसके लिए कोई भी कोल्ड क्रीम, वैसलीन या सरसों का तेल ही लगा सकते हैं। रोजाना स्नान करें और साफ-सफाई का ध्यान रखें। संक्रमित व्यक्ति की रजाई या कंबल का इस्तेमाल न करें। बताया कि मौसम के बदलने से वायरल बुखार और डेंगू के मरीजों में कमी आई है।
विज्ञापन

मरीजों का दर्द
-मौसम में आए बदलाव के कारण सर्दी थोड़ी बढ़ गई और इसे कारण त्वचा की दिक्कत हो रही है। वह जिला अस्पताल में त्वचा व बुखार की दवाई लेने आया है।
रितिक, गोहरनी

-गला व स्कीन पर मौसम बदलाव के कारण दिक्कत हो रही है। वह चिकित्सक की सलाह लेकर दवाई लेने आई है ।
इशिका, सेवापुर
-मौसम में बदलाव के कारण उनके शरीर पर निशान हो रहे हैं और स्कीन भी सफेद हो रही है। इसके कारण उनको काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। डॉक्टर ने अधिक पानी पीने की सलाह दी है।
रणवीरी, शामली
-शरीर पर खुजली हो गई है। उसी की दवा लेने के लिए अस्पताल आया हूं। यहां पर लाइन में लगे हुए हैं, ताकि दवा मिल सकें। मौसम बदलाव के कारण दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

वीरसैन, भैंसवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें