फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जेई पर अभद्रता का आरोप, विरोध में आज धरना देंगे कर्मचारी

Thu, 04 Apr 2024 01:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मुंडेट खादर क्षेत्र के जेई पर अभद्रता का आरोप विद्युत संविदा कर्मचारी संंघ उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने लगाया है। विरोध में आज झिंझाना टाउन में कर्मचारी धरना देंगे। उधर, ऊर्जा निगम के एसई ने मामले की जानकारी होने से इनकार किया है। जेई और जिलाध्यक्ष की बात करते ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

विद्युत संविदा कर्मचारी संंघ उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि हाल ही में उनके संगठन के सदस्य अरविंद कुमार का वेतन काट दिया गया। जिसके बारे में उन्होंने मुंडेट खादर क्षेत्र के जेई को कॉल की तो आरोप है कि जेई ने अभद्रता के साथ बात की। कहा गया कि जेई क्या चीज होते हैं तुम्हें नहीं पता है। यही नहीं कर्मचारी को बाहर निकालने तक की धमकी दी गई। रविंद्र का कहना है कि जेई आए दिन अभद्रता करते हैं, जिसके विरोध में बृहस्पतिवार को झिंझाना टाउन में धरना दिया जाएगा। मामले की शिकायत एसई और डीएम रविंद्र सिंह से भी की जाएगी। एसई नरेश कुमार ने मामले की जानकारी होने से इनकार किया है। मामले की जांच कराने की बात कहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें