फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: महिला स्वयं सहायता समूह में फर्जीवाड़े का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
- हसनपुर लुहारी में ग्राम संगठन में कोषाध्यक्ष के फर्जी हस्ताक्षर कर निकाले आठ लाख रुपये
विज्ञापन

- कोषाध्यक्ष ने ब्लॉक कार्यालय पहुंचकर की शिकायत, एक समूह के सदस्यों ने भी लगाए आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी

शामली, जलालाबाद। हसनपुर लुहारी गांव में महिला स्वयं सहायता समूह को मिलने वाली धनराशि के आवंटन में फर्जीवाड़ा सामने आया है। समूह के कुछ पदाधिकारियों ने खंड विकास कार्यालय पहुंचकर उनके फर्जी दस्तखत कर फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया है। खंड विकास अधिकारी ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
गांव हसनपुर लुहारी के महिला ग्राम संगठन महक की कोषाध्यक्ष पारुल देवी ने खंड विकास कार्यालय में शिकायती देते हुए बताया कि उनके संगठन के बैंक खाते में कुछ समय पहले सरकार की ओर से पैसा डाला गया था। जिसे संगठन की अध्यक्ष व सचिव ने उनके फर्जी दस्तखत कर निकाल लिया। जबकि नियम यह है कि ग्राम संगठन के खाते से जो भी पैसा निकलता है। उसके लिए अध्यक्ष, सचिव के साथ कोषाध्यक्ष के हस्ताक्षर होने भी जरूरी हैं। लेकिन उसे बिना जानकारी दिए करीब पांच लाख रुपये की रकम निकाल ली गई।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि इससे पहले भी इन दोनों पदाधिकारियों ने उसके दस्तखत के बिना ग्राम संगठन के क्लस्टर से पैसा निकाला है। जो नियमों के खिलाफ है। इसके अलावा गांव के एक सहायता समूह ओम की महिलाओं ने आरोप लगाया कि उनके समूह से भी अध्यक्ष को जानकारी दिए बगैर कोषाध्यक्ष व सचिव ने पैसा निकाल लिया। जबकि पैसा निकालने की प्रक्रिया में उसके हस्ताक्षर होने अनिवार्य हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पहले संबंधित बैंक में शिकायत की गई है। जिसके बाद महिलाओं ने खंड विकास कार्यालय में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

-
हसनपुर लुहारी में ग्राम संगठन व एक समूह से पैसा निकालने की शिकायत आई है। शिकायत संबंधित विभाग को भेज दी गई है। वहीं से मामले की जांच कर करवाई की जाएगी। -अजय कुमार, खंड विकास अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें