ससुरालियों पर दहेज के लिए मारपीट का आरोप
थानाभवन। थानाभवन क्षेत्र के गांव मसावी निवासी महिला अंजुम ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह एक वर्ष पूर्व मुजफ्फरनगर के गांव कुतुबपुर निवासी आरोपी इस्तेखार के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट करते आ रहे हैं। उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। महिला ने पति, ससुर, देवर सहित अन्य ससुरालियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।