नाले में घटिया ईंटों के प्रयोग का आरोप
गढ़ीपुख्ता। नगर पंचायत गढ़ीपुख्ता में बनाए जा रहे नाले में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। कस्बेवासियों का आरोप है कि पुरानी एवं पीली ईंटों को नाले में लगाया जा रहा है। एसडीएम ने निर्माण रुकवाकर जांच कराने के निर्देश दिए हैं। गढ़ीपुख्ता नगर पंचायत में एक तालाब से दूसरे तालाब तक नाले का निर्माण पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर योजना के तहत कराया जा रहा है। नाले की लागत करीब 51 लाख 22 हजार रुपये है। कस्बे के समाजसेवी रण कुमार ने बताया कि ठेकेदार नाला निर्माण में मानक के अनुसार काम नहीं कर रहा है। उधर, नगर पंचायत के ईओ अंशुमान सिंह का कहना है कि नाले में घटिया सामग्री के प्रयोग की जांच मौके पर जाकर करेंगे। नाले का निर्माण मानक के अनुसार ही किया जाएगा।