फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: टेंडर प्रक्रिया में घालमेल का आरोप, डीएम से शिकायत

Wed, 13 Sep 2023 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला । नगर पालिका परिषद कांधला के छह से अधिक सभासदों ने अधिशासी अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद कांधला के सभासद कय्यूम जंग, अफजाल अली, मोहम्मद मुस्तफा, अरुण गर्ग, इस्माइल, जावेद खान व विक्रांत डंगोरिया ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार स्थानीय राजनीति में लिप्त होकर लापरवाही से कार्य कर रहे हैं। अधिशासी अधिकारी की गतिविधियों के कारण नगर में विकास कार्य प्रभावित हो रहा है। नगर पालिका कांधला में निर्माण कार्यों के कुछ टेंडर 4 सितंबर में खोले गये थे, परन्तु अधिशासी अधिकारी द्वारा अपने चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिये उनमें फर्जी अभिलेख तैयार कर घालमेल किया गया है । कहा कि अपलोड कराये गये अभिलेखों की भी जांच कराई जानी आवश्यक है। इस बारे में अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि उन पर लगाए गए सभी आरोप निराधार है। छोड़े गए टेंडर में दस्तावेज संबंधी कोई कमी होने की शिकायत उन्हें प्राप्त हुई हैजिसकी जांच करने के बाद टेंडर को निरस्त किया गया है। इस संबंध में दोबारा टेंडर प्रक्रिया की जाएगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें