फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बैनामे के प्लॉटों पर निर्माण कार्य से रोकने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। आधा दर्जन लोगों ने एसडीएम को शिकायत करते हुए बैनामे के प्लॉटों पर निर्माण कार्य रोकने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


सोमवार को मोहल्ला आलदरम्यान व इकबालपुर निवासी मोहम्मद वसीम, अफशा, मोहम्मद इसराइल, साहिना बेगम व मोहल्ला कलालान निवासी शौकीन, मोबिन, शाकिरा आदि ने एसडीएम स्वप्निल यादव को एक शिकायती पत्र सौंपा। जिसमें उन्होंने बताया कि हल्का नंबर 1 में खसरा नंबर 123 पर उन्होंने कुछ समय पूर्व अरशद से प्लॉट खरीदें थे। कुछ प्लॉट में तो उन्होंने अपने मकान बना लिए थे, लेकिन कुछ प्लॉट अभी भी खाली पड़े हैं। वें खाली पड़े अपने-अपने प्लॉट पर मकान बनाना चाहते हैं, लेकिन तीन दबंग व्यक्ति उन्हें मकान बनाने से मना कर रहें हैं तथा कहते हैं कि जिससे तुमने प्लॉट खरीदें हैं। यह उनका मुश्तरा का खाता हैं। इसलिए इसे खाली कर दो। आरोप कि निर्माणाधीन दीवार को भी आरोपियों ने तोड़ दिया। एसडीएम ने मामले की जांच कर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें