फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: नलकूपों के बोरिंग में मानकों को अनुरूप पाइप नहीं लगाने का आरोप

Sat, 16 Dec 2023 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। नगरपालिका के सभासदों ने नलकूपों के बोरिंग में मानकों के अनुरूप पाइप और मोटर आदि सामान नहीं लगाने का आरोप लगाते हुए डीएम रविंद्र के नाम शिकायती पत्र उनके कार्यालय में दिया। सभासदों ने इस प्रकरण की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

नगरपालिका के वार्ड 16 के सभासद अनिल उपाध्याय, वार्ड 23 के सभासद निशिकांत संगल और रेलपार निवासी शैलेंद्र निर्वाल और वार्ड छह के सभासद सलमान अहमद शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने डीएम कार्यालय में शिकायती दिया। सभासदों ने कहा कि पालिका द्वारा हाल ही में करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत से दस नए नलकूपों के बोरिंग कराए जा रहे हैं। आरोप है कि बोरिंग में मानकों को दरकिनार करते हुए नगरपालिका व ठेकेदार मिलीभगत कर नीचे की तरफ लोकल व घटिया पाइप लगाए गए हैं और ऊपर मानक के अनुसार पाइप लगाए गए हैं। इसके अलावा विद्युत मोटर भी मानक के अनुरूप नहीं लगाई गई है। इस वजह से आने वाले समय में नागरिकों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने पालिका अधिकारियों व ठेकेदारों पर जानबूझकर पालिका के राजस्व की हानि पहुंचाने का आरोप लगाया। इसके अलावा सभासदों ने बताया कि पालिका की तरफ से शहर में तीन हाई मास्क पोल भैंसवाल मार्ग कूड़ा प्लांट, वार्ड नंबर 13 अटल विहार और मोहल्ला नंदू प्रसाद वार्ड दो में लगाए गए हैं।
तीनों हाई मॉस्क पोल करीब 24 लाख रुपये में लगाए गए हैं। सभासदों का कहना है कि पूर्व बोर्ड द्वारा ऐसे ही एक हाई मॉस्क पॉल करीब डेढ़ लाख रुपये में लगवाया गया था। उनका कहना है कि क्या पांच साल में डेढ़ लाख रुपये से करीब आठ लाख रुपये कीमत बढ़ गई है। सभासदों ने डीएम से इन प्रकरणों की जांच कराने और जांच पूरी होने तक ठेकेदारों का भुगतान रोके जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें