फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दो बहनों से छेड़छाड़ का आरोप, दी तहरीर

Wed, 13 Dec 2023 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। एक युवक ने अपनी दो बहनों के साथ छेड़छाड़ करने और बात नहीं मानने पर फोटो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने चार युवकों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


नगर के एक मोहल्ला निवासी युवक ने मंगलवार को कोतवाली में तहरीर दी। आरोप है कि मोहल्ले का ही एक युवक अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उसकी दो बहनों के साथ रास्ते में आने—जाने के दौरान छेड़छाड़ करता है और उठा ले जाने की धमकी दी जाती है। सोमवार को उसकी दोनों बहन धर्मस्थल जा रही थी। आरोप है कि युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी बहनों को रास्ते में रोक लिया और उन्हें मोबाइल में फोटो दिखाई। आरोपी ने बात नहीं मानने पर फोटो वायरल करने की धमकी दी। मामले में पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें