फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाट की खरीद में धोखाधड़ी का आरोप, एसएसपी से शिकायत

विज्ञापन
एसएसपी से मिलने पहुंचे एनएसजी कमांडो आलोक कुशवाह अपनी माता मुन्नी देवी के साथ। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। गांव राजपुर गढ़ी निवासी आलोक कुशवाहा ने शनिवार को एसएसपी सुकीर्ति माधव को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) मानेसर हरियाणा में कार्यरत है। उसका कहना है कि उसने एक प्लाट कांधला में दिल्ली रोड पर 2015 में खरीदा था। यह प्लाट उसकी माता मुन्नी देवी के नाम से है। जिस व्यक्ति से प्लाट से खरीदा है, वह शामली में भी होटल चलाता है। आलोक ने बताया कि अप्रैल 2021 में वह प्लाट पर कुछ निर्माण कार्य कराने के लिए गए थे तो वहां पर एक व्यक्ति का प्लाट पर कब्जा होना पाया गया। कब्जा करने वाला व्यक्ति उसका रिश्तेदार है, जिससे उन्होंने प्लाट खरीदा था। उससे पूछा गया तो उसने प्लाट 2014 में खरीदना बताया। इसके बाद वे उस व्यक्ति से मिले, जिससे प्लाट खरीदा था तो उसने अपनी गलती मानते हुए प्लाट की कीमत देने का आश्वासन दिया। आलोक ने बताया कि अब प्लाट बेचने वाला व्यक्ति न तो उससे मिलता है और न ही फोन पर कोई बात हो पा रही है। उसका कहना है कि वह आर्मी में रहकर देश सेवा कर रहा है। उसका माता और परिवार घर पर रहता है। आर्मी में होने के कारण वह बार-बार घर नहीं आ सकता। इस वजह से वह इस मामले को लेकर तनाव से गुजर रहा है। उन्होंने एसएसपी से इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। एसएसपी ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें