फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: स्क्रब टाइफस को लेकर अलर्ट जारीब

Fri, 18 Oct 2024 01:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। हालांकि, जिले में अभी कोई मरीज नहीं मिला है। चिकित्सक बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि स्क्रब टाइफस को लेकर जिले के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को अलर्ट किया गया है। डॉक्टरों को निर्देश दिया गया है कि लक्षण के आधार मरीज की जांच जरूर करवाएं। इसके अलावा नगर निकाय और ग्राम पंचायतों को खेल के मैदान, खेत, नर्सरी आदि स्थान, जहां इस तरह के कीड़े होने की आशंका सबसे ज्यादा है, वहां कीटनाशक का छिड़काव करने को कहा है।
इसलिए होता है स्क्रब टाइफस सीएमएस डॉ. किशोर आहूजा के अनुसार स्क्रब टाइफस पिस्सू जैसे कीड़े के काटने से होता है। कीड़े के काटने के लगभग 10 दिन के भीतर मरीज को बुखार आता है। सिर में दर्द होता है। शुरु में यह सामान्य वायरल की तरह ही लगता है, इस कारण से मरीज इलाज में लापरवाही बरतते हैं। कीड़े के संक्रमण से ही स्क्रब टाइफस होता है। संक्रमण बढ़ने पर यह मरीज के दिल, दिमाग, फेफड़े और लीवर के साथ ही शरीर से सभी अंगों पर दुष्प्रभाव डालता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें