फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहमदपुर के किसान बजाज चीनी मिल को नहीं देंगे गन्ना

विज्ञापन
विज्ञापन
अहमदपुर के किसान बजाज चीनी मिल को नहीं देंगे गन्ना
विज्ञापन

शामली, जलालाबाद। क्षेत्र के ग्राम अहमदपुर, जानीपुर और दुलावा कादरपुर के किसानों की ग्राम अहमदपुर में शनिवार को बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता चौधरी चरण सिंह ने की।
बैठक में सभी किसानों ने एकमत होकर निर्णय लिया कि इस पेराई सत्र में बजाज चीनी मिल को कोई भी किसान गन्ना नहीं देगा। बजाज चीनी मिल ने किसानों का गन्ना भुगतान नहीं किया है। भुगतान न होने के कारण सभी किसान अपने जरूरी काम नहीं कर पा रहे हैं। त्यौहार भी नहीं मना पा रहे हैं। किसानों ने डीएम से गांव में नानौता या देवबंद चीनी मिल के क्रय केंद्र स्थापित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में कंवर सिंह, श्रवण कुमार, ज्ञान सिंह, सहदेव, अमरेश कुमार, अशोक कुमार, शिव कुमार, राम कुमार, रवि कुमार, सुरेंद्र, यशपाल, राजेंद्र, विजय कुमार, समय सिंह, ऋषि पाल, बलजीत आदि किसान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें