फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कृषि विभाग की टीमों ने दुकानों का निरीक्षण कर लिए नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। बीज की दुकानों का निरीक्षण करने के लिए डीएम ने दो टीमों का गठन किया। टीमों ने तीन दुकानों का निरीक्षण कर तीन नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे। साथ ही उनके स्टॉक रजिस्टर देखे और साफ-सफाई के लिए आदेश दिए।
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि शनिवार को डीएम रविंद्र सिंह ने बीजों की दुकानों का निरीक्षण करने के लिए दो टीम का गठन किया था। एसडीएम शामली विजय शंकर व जिला कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार यादव ने छापेमारी की। उन्होंने संगल पेस्टीसाइड से एक नमूना व इफको ई-बाजार जमालपुर से एक नमूना लिया। तहसील कैराना में एसडीएम स्वप्निल यादव के साथ उप संभागीय कृषि प्रचार अधिकारी अमित कुमार ने कांधला के इफको सेंटर से एक नमूना लिया। साथ ही कई उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठान पर उर्वरक की मात्रा का सत्यापन कर जरूरी दिशा निर्देश दिए। बताया कि सभी नमूने जांच के लिए भेज दिए हैं। साथ ही रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जएगी। उन्होंने सभी को अपना स्टॉक सही से रखने, साफ-सफाई पर ध्यान देने और किसानों को समय से बीज देने के आदेश दिए है। उन्होंने सभी को चेतावनी दी कि यदि किसी ने ओवररेट पर खाद व बीज का वितरण किया तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें