थानाभवन। ऐच्छिक ब्यूरो में रविवार को समाजसेवियों की टीम तीन दंपती के बीच टीम समझौता कराने में सफल रही। थानाभवन थाना परिसर में भवन क्षेत्राधिकारी अमित सक्सेना के निर्देशन में प्रत्येक रविवार को होने वाले परिवार समाधान केंद्र का आयोजन किया गया। जिनमें विघटित परिवारों के समाधान के लिए 16 परिवारों को बुलाया गया। समाजसेवियों की टीम ने परिवारों में समाधान का प्रयास किया। टीम के प्रयास के बाद तीन दंपती ने एक दूसरे के साथ दोबारा नए जीवन की शुरूआत करने का निर्णय लिया। दंपती ने एक दूसरे को माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर नए जीवन की शुरूआत की। इस दौरान दीवान रमा देवी, मास्टर रमेश चंद सैनी, फरजंद अली, हरीश प्रजापति आदि मौजूद रहे।