फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: योगी की जनसभा के चलते न्यायिक कार्यों से विरत रहे अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। शामली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा के चलते कैराना बार एसोसिएशन के अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे। सोमवार सुबह 10 बजे बार भवन में अधिवक्ताओं की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद व संचालन महासचिव आलोक चौहान ने किया। बैठक में बताया गया कि जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने के कारण रूट डायवर्जन के चलते वादकारी व अधिवक्ता समय पर न्यायालयों में उपस्थित नहीं हो सकेंगे। इस कारण सर्वसम्मति से न्यायिक कार्यों से विरत रहने का निर्णय लिया गया। केवल आवश्यक कार्य ही किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें