शामली कलेक्ट्रेट में धरने पर बेठे अधिवक्ता
शामली। हापुड़ की घटना के विरोध में अधिवक्ता बुधवार को न्यायिक कार्यों से विरत रहे। अधिवक्ताओं ने डीएम कार्यालय के बाहर धरना दिया। शामली कलक्ट्रेट के सामने पानीपत- खटीमा हाईवे पर अधिवक्ताओं ने मानव शृंखला बनाई। इससे हाईवे का यातायात प्रभावित हुआ। हापुड़ कांड के दोषी अधिकारियों और पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की माग की।
बुधवार को हापुड़ कांड के विरोध में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजेद्र कुमार के नेतृत्व में जिले के अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे। उन्होंने शामली कलक्ट्रेट के सामने पानीपत-खटीमा हाईवे पर अधिवक्ताओं ने मानव शृंखला बनाई। अधिवक्ताओं ने कलक्ट्रेट में पहुंचकर डीएम कार्यालय के बाहर धरना दिया। मौके पर बिजेंद्र कुमार, मुकेश गर्ग, ठाकुर रामपाल सिंह, दिग्वजय सिंह, अजीत सिंह, प्रमोद कुमार, विवेक कुमार, अवधेश मलिक,राजकुमार, प्रदीप कौशिक रोमा, प्रशांत कश्यप, जगत प्रसाद कौशिक, चंद्र वीर मलिक,सतीश चौहान आदि शामिल रहे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस भी तैनात रही।