फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊंचागांव में फायर स्टेशन के लिए प्रशासन ने भेजा प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचा गांव में फायर स्टेशन के लिए प्रशासन ने भेजा प्रस्ताव
विज्ञापन

शामली, कैराना। ऊंचागांव में शीघ्र ही फायर स्टेशन के स्थापना की उम्मीद जगी है। इसके लिए प्रशासन ने चार हजार वर्गमीटर भूमि का प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है। माना जा रहा है कि शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ हो सकता है।
शासन के निर्देश पर प्रत्येक तहसील क्षेत्र में फायर स्टेशन की स्थापना होनी है। ताकि अग्निकांड पर हानि होने से बचाई जा सके। पिछले दो साल से तहसील प्रशासन द्वारा फायर स्टेशन के लिए रामड़ा रोड, मायापुर रोड, औद्योगिक क्षेत्र कंडेला और ऊंचागांव में भूमि देखी गई थी, जिसके बाद ऊंचागांव में प्रशासन ने सरकारी भूमि चिह्नित की थी। इस भूमि का फायर सर्विस विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण करते हुए मुहर लगा दी थी। इसके बाद प्रशासन की ओर से भूमि संबंधित विभाग को नि:शुल्क अवमुक्त कराने की प्रक्रिया की गई।
विज्ञापन

दो दिन पहले तहसीलदार प्रियंका जायसवाल ने भूमि का प्रस्ताव तैयार करने के बाद मुख्य अग्निशमन अधिकारी को भेज दिया है। एसडीएम शिवप्रकाश यादव ने बताया कि ऊंचागांव में फायर स्टेशन की स्थापना के लिए करीब चार हजार वर्गमीटर भूमि का प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन

--
कंडेला में नहीं मिली थी भूमि
कंडेला इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकित गोयल ने बताया कि शुरू में उद्यमियों की इच्छा थी कि फायर स्टेशन कंडेला के पास बनाया जाए। लेकिन यहां पर भूमि उपलब्ध नहीं थी। इसलिए ऊंचागांव में ही फायर स्टेशन बनाया जाएगा ताकि किसी भी अग्निकांड पर काबू पाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें